
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में एक लोमहर्षक घटना सामने आयी है. कदमा के शिवाजी पथ दिगवंतिका अपार्टमेंट निवासी निशांत कुमार मिश्रा के घर पर उसके साले 8 साल के बच्चे जित्यम कुमार उर्फ जीतू की मौत हो गयी. जित्यम के पिता संतोष मिश्रा है, जो बिहार के मधेपुरा के किशनूगंज थाना क्षेत्र के बुधामा गांव के रहने वाले है. बताया जाता है कि जित्यम कुमार 8 साल का बच्चा है, जो अपनी बहन के घर में रह रहा था. उसकी बहन काजू कुमारी है जबकि उसके बहनोई निशांत कुमार मिश्रा है. बहनोई निशांत कुमार मिश्रा और बहन काजू कुमारी ने पुलिस को बताया कि बुधवार की शाम करीब चार बजे जित्यम कुमार बाथरुम में नहाने के लिए घुसा था. बाथरुम में ही वह गिर गया, जिसके बाद वे लोग उसको टीएमएच लेकर गये, जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया.
उसकी मौत की खबर पाकर डीएसपी हेडक्वार्टर 2 घटना की जांच करने के लिए पहुंचे. पूरी जांच की और लड़के के पिता से बातचीत की. लड़के के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी यानी मृतक की बहन और बहनोई ने मिलकर ही उसके बच्चे की हत्या कर दी है. बच्चे की पिता के आने का इंतजार पुलिस कर रही है. जमशेदपुर पुलिस के मुताबिक, अभी पूरे मामले की जांच की जा रही है. जब तक उसके पिता नहीं आ जाते है, तब तक पूरे मामले का खुलासा नहीं हो सकेगा. पिता के आने के बाद पुलिस बहन और बहनोई से पूछताछ करेगी, जिसके बाद सही बातें सामने आ सकेगी. वैसे बहन और बहनोई ने इससे इनकार किया है.



