
चाईबासा : जिले के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र के कराईकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत जरजट्टा व पपरीदा के जंगल में प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के क्षेत्रिय कमांडर लोदरा लोहार उर्फ कराईकला थाना क्षेत्र में जरजट्टा सुभाष के दस्ता दल का गतिविधि बढ़ रही है और नक्सली क्षेत्र में बड़ी घटना का अंजाम देने का जुगत में घूम रहे हैं। इस सूचना के अलोक में एवं पपरीदा के जंगल में माओवादी संगठन के एरिया कमांडर लोदरो लोहार उर्फ सुभाष के दस्ता दल की टोह में पुलिस अधीक्षक एवं सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेन्ट के मार्गदर्शन में संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया। इस सूचना के अधार पर मामले की सत्यता जानने के लिए जिला बल एवं सीआरपीएफ डीसी विश्वरंजन सिंह, सहायक कमांडेन्ट मो सिद्दिकी एवं सहायक कामांडेन्ट वीरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में सीआरपीएफ की क्वेट एवं डेल्टा कम्पनी के द्वारा संयक्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान छापामारी के क्रम में एक व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसने अपना नाम – डेबरा गागराई , थाना कराईकेला , जिला पश्चिमी सिंहभूम बताया। पूछताछ के क्रम में डेबरा गागराई ने जीवन कन्डुलना एवं सुरेश मुण्डा के दस्ता का सक्रिय सदस्य होने एवं कई जगह आईईडी बम लगाने में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
उल्लेखनीय है कि डेबरा गागराई कराईकेला थाना में दर्ज कांड संख्या – 10 / 2020 एवं 12 / 2020 का वांछित प्राथमिकी अभियुक्त है। उसकी निशानदेही पर जोजोगाढ़ा से सीआरपीएफ बीडीडीएस टीम के द्वारा 10-10 किग्रा का दो केन बम तथा पांच-पांच किग्रा का तीन केन बम बरामद किया गया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से बीडीडीएस टीम के द्वारा उसे विनष्ट कर दिया गया। उसके बाद अवशेष को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त किया गया. इसके साथ ही कराईकला थाना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के अन्तर्गत मामला दर्ज कर अग्रेतर अनुसंधान किया जा रहा है। अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।















