
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थानाक्षेत्र स्थित बारीडीह बस्ती निवासी भुपेश चौधरी (26) की लाश मंगलवार को बिरसानगर के सनातन भट्टा के पास नदी में तैरती मिली. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. भूपुश चौधरी सोमवार की शाम नदी पार करने के दौरान बारीडीह में डूब गया था. सोमवार की शाम भी पुलिस ने भुपेश को खोजने का प्रयास किया था. मृतक नेताजी सुभाष यूनिवसिटी के बस में खलासी था. उसकी मौत से पिता जतींद्र चौधरी समेत पूरे परिवार का हाल बेहाल है. बताया जाता है कि भूपेश नदी पार कर अपने भाई ऋषिकेश को पैसा पहुंचाने जा रहा था. इसी दौरान डैम में उसका पैर फिसल गया। वह अपने भाई के पैसा पहुंचाने पोखारी जा रहा था.
चाकुलिया में एक को सांप ने काटा
चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के मिस्त्रीपाड़ा निवासी किष्टो दास (62) को मंगलवार की रात उनके घर पर ही जहरीला सांप ने पेर मे डंस लिया. परिजनों ने उसे उपचार के लिये सीएचसी पहुँचाया. डाक्टर ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम रेफर कर दिया है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा रंजित मुर्मु ने बताया कि उसके परिवार के सदस्यों ने उन्हें एमजीएम ना लेजाकर खुद घर ले गये हैं.














