
जमशेदपुर : जमशेदपुर एमजीएम थाना अंतर्गत हिल व्यू कॉलोनी की रहने वाली एक लड़की ने अपने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. वहीं घटना की सूचना मिलते ही एमजीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताया जाता है कि लड़की प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र में काम करती थी. वही पुलिस के अनुसार घटनास्थल से किसी प्रकार का कोई सुसाइडल नोट नहीं बरामद हुआ है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.
आदित्यपुर में एक महिला ने की आत्महत्या
सरायकेला-खरसावां जिले के अंतर्गत आने वाले आरआइटी थाना क्षेत्र (आदित्यपुर) की एक महिला ने आत्हत्या कर ली. आरआइटी थाना क्षेत्र के रायडीह बस्ती की रहने वाली उक्त महिला अपने बच्चों के साथ काफी दिनों से अपने मायके गयी थी. कुछ दिनों पहले ही वह अपने ससुराल अपने दो बच्चों के साथ आयी. पति कोई निजी कंपनी में काम करता है जबकि आदित्यपुर में ही पति-पत्नी किराये के मकान में रहती है. बताया जाता है कि पति के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी, जिसके बाद उक्त महिला ने आत्महत्या कर ली. घर में ही उसने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.













