
जमशेदपुर : जमशेदपुर पुलिस ने एक कामयाबी हासिल की है. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना की पुलिस ने वाहन चोरी कर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह के दो लोगों को पुलिस ने प कड़कर जेल भेज दिया है. इनके पास से एक मोटरसाइकल और तीन स्कूटी भी जब्त किया गया है, जो चोरी का है. बताया जाता है कि जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के एमइ स्कूल रोड राधा बगान से एक स्कूटी की चोरी 6 जून को ह ुई थी. इसको लेकर एफआइआर दायर किया गया था. इसके बाद जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद महतो ने दल ब ल के साथ छापामारी की थी, जिसके बाद पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ जुगसलाई पंछी मोहल्ला निवासी मोहम्मद शाहरुख उर्फ सापो शाहरुख (20) और जुगसलाई गौरीशंकर रोड निवासी 19 वर्षीय मोहम्मद बाबू उर्फ सरफराज को गिरफ्तार किया.

उनकी निशानदेही पर दो और स्कूटी और एक मोटरसाइकिल को बरामद किया गया है. ये सारी गाड़ियों की चोरी जुगसलाई थाना क्षेत्र से ही हुई थी, जिसको लेकर अलग-अलग एफआइआर दायर है. इस दौरान पुलिस को गाड़ी चोरी गिरोह से जुड़े लोगों के बारे में कई सारी जानकारी मिल पायी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. इस कांड के उदभेदन में जुगसलाई थाना प्रभारी नित्यानंद महतो के अलावा अवर निरीक्षक स्तर के अधिकारी शशि कुमार, नितेश कुमार ठाकुर, नवीन कुमार राणा, हर्ष कुमार, अनुज कुमार, रंजन कुमार पासवान, मंजू कुमारी, एएसआइ रैंक के ऑफिसर ब्रजेश कुमार, गोपाल पांडेय, हरिमोहन झा, आरक्षी पंकज कुमार, आकाश कुमार सिंकू और साधुचरण सुंडी शामिल है.
















