
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र क्षेत्र होटल में क्वारंटाइन किए गए लोग पेड क्वारंटाइन होटल से बाहर निकलकर घूमते नजर आए. क्वॉरेंटाइन में रखे गए लोग बाहर शराब की दुकान पर गए शराब पी उसके बाद आसपास घूमते रहे, थूकते रहे. स्थानीय लोगों ने इसके विरोध में जमकर हंगामा किया.

काफी हंगामा के बाद पुलिस ने मामले को शांत किया और क्वारंटाइन में रखे गए सारे लोगों को होटल में बंद किया. स्थानीय लोगों ने बताया कि जुगसलाई कुंवर सिंह चौक के पास स्थित होटल गुलमोहर इनको पेड़ क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है, जहां काफी संख्या में संदिग्ध लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है. लेकिन यह सारे लोग बाहर निकल कर घूमते हैं, शराब पीते हैं, थूकते हैं. इन सारे लोगों के इन हरकतों के कारण कोरोना का खतरा बढ़ने का डर है. इन लोगों ने कहा कि क्वॉरेंटाइन सेंटर बना तो दिया गया है. लेकिन पुलिस या प्रशासन का कोई प्रतिनिधि वहां नहीं होता है जिस कारण यह सारे लोग बाहर निकल कर घूमते रहते हैं. हंगामा की सूचना पाकर होटल के मालिक अजय सचदेवा भी वहां पहुंचे थे. उन्होंने भी मध्यस्था की जिसके बाद मामला शांत हो पाया.







