
जमशेदपुर : जमशेदपुर में अलग-अलग मामला सामने आया है.
गौमांस तस्कर गिरफ्तार
जमशेदपुर के कोवाली थाना अंतर्गत नेताजी सुभाष स्कूल के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने प्रतिबंध मांस के साथ छः तस्करों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार तस्करों का नाम गुरूपदो हेम्ब्रम, पोंडा टुडू, रसीद खान, बजुहिउजम्मा, शाहीन परवीन और शब्बीर अहमद उर्फ छोटू बताया जा रहा है. इस संबंध में कोवाली थाना पुलिस द्वारा विज्ञप्ति जारी कर जानकारी देते हुए बताया गया कि कोवाली थाना अंतर्गत नेताजी सुभाष स्कूल के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. इसी दौरान तीन अलग-अलग स्कूटी सवार को रोककर जांच किया गया जिसमें प्रतिबंधित मांस पाया गया. पुलिस ने तीनों गाड़ियों को जप्त कर प्रतिबंधित गो वंशीय पशु हत्या प्रतिषेध अधिनियम 2005 की धारा 12 के तहत कांड अंकित करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. वैसे जमशेदपुर और सरायकेला में पिछले एक महीने भीतर आधा दर्जन से भी अधिक प्रतिबंधित मांस के तस्करों को हिरासत में लिया गया है. वैसे तमाम प्रतिबंधों के बावजूद प्रतिबंधित मांस की तस्करी दोनों जिलों में बदस्तूर जारी है. इसको लेकर हिंदूवादी संगठनों में रोष देखा जा रहा है.
परसुडीहमें मारपीट
जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत नामोटोला के निकट आश्रमपाड़ा हलुदबनी निवासी मुनेश्वर प्रसाद ने अमर ठाकुर नामक व्यक्ति पर परसुडीह थाना में गाली गलौज करने एवं मारपीट करने व धमकी देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में परसुडीह थाना पुलिस शिकायत दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है.
परसुडीह में एटीएम क्षतिग्रस्त किया
जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत चांदनी चौक स्थित इंडिकैश एटीएम को बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में एटीएम मैनेजर अजय कुमार ने परसुडीह थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

परसुडीह से मोबाइल चोर गिरफ्तार
परसुडीह थाना क्षेत्र से मोबाइल चोरी के एक साल पुराने मामले में पुलिस ने गुनु रखित उर्फ शाहरुख को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. उसके पास से चोरी गया मोबाइल भी बरामद किया गया है.







