
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के ट्यूब गेट के समीप हरिजन बस्ती की रहनेवाली किन्नर नगमा रानी ने चंदन सिंह नामक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर पांच ठगी करने का आरोप लगाते हुए बर्मामाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराया है. दर्ज कराए गए शिकायत के आधार पर नगमा ने बताया कि उसके दूर के एक रिश्तेदार जो नौकरी की तलाश में जमशेदपुर आया था, नगमा ने चन्दन सिंह नामक व्यक्ति से उसकी नौकरी लगवाने की पैरवी की, जिसपर चंदन सिंह एसआइएस सिक्युरिटी में नौकरी दिलाने के नाम पर नगमा से पांच हजार रुपए की मांग की. वहीं नगमा ने बधाई से कमाए पैसे निकालकर चंदन सिंह को दे दिए. लेकिन पिछले पांच महीनों से चन्दन न तो नगमा से मिल रहा न नौकरी ही दिलाया. इधर नगमा रानी थक हार कर पूरे मामले से बर्मामाइंस थाना पुलिस को अवगत कराया है. नगमा ने बताया लॉकडाउन की वजह से ना तो वह कहीं बधाई के लिए जा पा रही है, ना ही उसके पास इतने पैसे बचे कि वह अपने रिश्तेदार को पैसे देकर वापस गांव भेज सके. नगमा ने जालसाज चंदन सिंह का मोबाइल नंबर भी बर्मामाइंस पुलिस को उपलब्ध कराया है. जिसका नंबर 7320888790 है. फिलहाल बर्मामाइंस थाना पुलिस नगमा की शिकायत पर कारवाई करने की तैयारी में जुट गई है. बताया जाता है कि चंदन बेहद ही शातिर और मक्कार है. ऐसे कई लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर चूना लगा चुका है.






