
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धातकीडीह हरिजन बस्ती के लोग बस्ती में अवैध रूप से शराब और गांजा बिक्री किए जाने को लेकर परेशान है आपको बता दें कि पिछले दिनों बस्ती वासियों ने बैठक कर शराब और गांजा बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग की थी इसको लेकर बस्ती वासी आज जिला मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने जिले के उपायुक्त और एसएसपी से मिलकर बस्ती में अवैध शराब और गांजा बिक्री पर रोक लगाए जाने संबंधी ज्ञापन जिले के उपायुक्त और एसएसपी को सौंपा. इस संबंध में बस्ती वासियों ने बताया कि उनके द्वारा पूर्व में भी बिष्टुपुर थाना पुलिस को बस्ती में अवैध शराब और गांजा बिक्री पर रोक लगाए जाने संबंधी मांग पत्र सौंपा है. बावजूद इसके अब तक किसी तरह की कोई कार्यवाई नहीं हुई है. उल्टे शराब माफिया बस्ती के लोगों को डराने- धमकाने का काम कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि शराब माफिया मुन्ना घोष और उनके बेटों द्वारा बस्ती में नशीले पदार्थों की बिक्री धड़ल्ले से की जाती है. जिससे बस्ती के युवा पीढ़ी नशे के शिकार हो रहे हैं. इन्होंने अविलंब जिले के उपायुक्त और एसएसपी से इन नशीले पदार्थ के कारोबारियों के खिलाफ लगाम लगाए जाने की मांग की है.





