
जमशेदपुर : वैश्विक संकट के इस दौर में एक ओर जहां लोगों को रोजगार जाने की चिंता सता रही है, वहीं दूसरी ओर साइबर अपराधियों का मार भी लोगों को झेलना पड़ रहा है. ताजा मामला झारखंड के जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना क्षेत्र का है. जहां की एक छात्रा जिसका नाम मुस्कान दुबे है वह साइबर अपराधियों की शिकार हो गई है. मुस्कान बताती है कि साइबर अपराधियों ने उसके खाते से 34 हजार रुपए की निकासी कर ली है. वहीं इसकी शिकायत लेकर मुस्कान पहले बागबेड़ा थाना पहुंची. जहां से उसे बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना भेज दिया गया. जहां मुस्कान ने शिकायत दर्ज करा दी है. वहीं मुस्कान ने बताया कि जमशेदपुर में अपराधियों का आतंक पिछले कुछ दिनों में बढ़ गया है. इससे अब बैंकों में पैसे रखना मुश्किल हो गया है. मुस्कान ने जमशेदपुर साइबर थाना पुलिस से साइबर क्राइम पर नकेल की अपील की है. फिलहाल जमशेदपुर साइबर थाना पुलिस मुस्कान की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए मामले की तफ्तीश में जुट गई है.




