
रामगोपाल जेना
चक्रधरपुर : खंभे से गिरकर बिजली कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के अनुसार बिजली मिस्त्री मोहम्मद कलीम उर्फ बबलू भारत भवन के समीप बिजली के खंभे पर चढ़ कर काम कर रहे थे, अचानक ऊपर से गिर जाने से उनको काफी चोटें आई हैं. तत्काल इलाज के लिए उनको चक्रधरपुर रेलवे अस्पताल लाया गया. पैर और चेहरे पर गंभीर चोट लगी है। मौके पर बिजली अधिकारी मौजूद हैं. घायल बबलू का कहना है कि मेरे शट डाउन लेने के बावजूद लाइन चालू कर दिया गया जिसके कारण मेरे साथ यह हादसा हुआ. वहीं बिजली विभाग के सहायक अभियंता का कहना है कि रिटर्न करंट भी हो सकता है. इसकी जांच शुरू कर दी गयी है. जो भी दोषी पाए जाएंगे उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.






