
घाटशिला : घाटशिला प्रखंड की आसना पंचायत के शिरीषबोनी गांव में सामाजिक संस्था आरडीए के सौजन्य से आयोजित सैनिटाइजर, मास्क और बीज वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन शामिल हुए. समारोह का उद्घाटन विधायक रामदास सोरेन ने द्वीप प्रज्वलित कर किया. समारोह में विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में संस्था सराहनीय कार्य कर रही है. कहा कि समाजिक संस्था को इस तरह की कार्यो में बढ़चढ़ कर आगे आना चाहिए ताकी ग्रामीण और किसानों को लाभ मिल सके. कहा कि किसान बीज प्राप्त कर खेती कार्यकर आत्मनिर्भर बने. मौके पर विधायक ने 30 महिला समूह को 8 प्रकार के सब्जियों के बीज, सैनिटाइजर और मास्क का वितरण किया. वहीं छोटे-छोटे 350 बच्चों को भी मास्क का वितरण किया और सरकारी नियमों को पालन करने की बात कही. इस अवसर पर मुखिया महारानी मुर्मू, सुजय भट्टाचार्ज, कंचन कर, झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला संगठन सचिव जगदीश भकत, कालीपद गोराई, दामपड़ा अध्यक्ष भरत मुर्मू, अनंतराम, विक्रम बेसरा समेत अन्य लोग उपस्थित थे.








