
जमशेदपुर : जमशेदपुर के टाटा स्टील के कदमा स्थित केएफ 2 फ्लैट में हुई आगजनी को लेकर अब तक पुलिस की ओर से आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया है. इसको देखते हुए केएफ2 फ्लैट के आगजनी मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित कमेटी मेंबरों ने कदमा थाना पर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान उन लोगों ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की. कमेटी मेंबरों ने हाथों में तख्ती लेकर प्रदर्शन किया, जिसमें दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की गई और टाटा स्टील कर्मचारियों के परिवार को प्रशासन द्वारा सुरक्षा देने की मांग की गई. हाल के दिनों में अक्सर कदमा के इसीसी फ्लैट और केएफ2 फ्लैट समेत विभिन्न आवासीय कॉलोनी में आसपास के असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार परेशान करने की बात सामने आ रही है. प्रशासन द्वारा अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी ना होना चिंता का विषय है. यही स्थिति रहा तो तमाम कमिटी मेंबर और कर्मचारी इस मुद्दे को लेकर सड़क पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे. कमेटी मेंबरों ने चेतावनी दी है कि इस मुद्दे पर पर किसी तरह का कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. इस दौरान मुख्य रूप से यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव और टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज, अंजनी पांडेय, पुष्कर, पीके सिंह, मनोज कुमार सिंह, धनंजय, मनोज कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.















