
जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंर्तगत संकोसाई रोड नम्बर 1 निवासी 38 वर्षीय मुरारी मैती की डिमना डैम में तैरती हुई लाश बरामद की गई है. स्थानीय लोगो का कहना है कि उसने कूदकर आत्महत्या कर ली है. बताया जाता है, कि मृतक पिछले कई दिनों से आर्थिक तंगी के कारण तनाव में था.

बताया जाता है, कि वह काफी कर्ज के तले दब गया था. जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली. वहीं एमजीएम थाना पुलिस को इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और गोताखोरों के सहयोग से शव को निकाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. परिवार ने आत्महत्या की बात से इनकार किया है. परिवार का कहना है कि उसकी हत्या की गई है. वह बीती रात से ही घर से गायब थे, जिसका डैम में शव मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.















