
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र कुमारपारा ग्वाला बस्ती में गुरुवार की देर रात दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई. जिसमें 2 से अधिक लोग घायल हो गए. इस मामले को लेकर दोनों गुटों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ सोनारी थाना में एफआईआर दर्ज कराया गया है. एक पक्ष धनजी यादव ने सोनारी थाना में लिखित शिकायत में बताया है कि वह कुछ लेने के लिए ग्वाला बस्ती से गुदरी बाजार की ओर जा रहा था कि रास्ते में ही लड़कों ने उनको रोक लिया और उनकी लाठी-डंडे और तलवार से पिटाई कर दी, जिसका बीच-बचाव करने जब उनके घर के लोग पहुंचे तो उनको भी पीट कर घायल कर दिया. उसने सरबजीत यादव, रणजीत यादव, मुकेश यादव, अजय यादव, विजय यादव, संजय यादव, गोपाल यादव, नंदलाल यादव, रामाशंकर यादव, वीर बहादुर यादव, सोनू यादव, बहादुर यादव, मुकेश यादव, विकास यादव समेत 16 लोगों को आरोपी बनाते हुए एफआईआर दर्ज किया है. दूसरी ओर जख्मी का इलाज एमजीएम अस्पताल में किया गया है. घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल सोनारी पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक सारे गुटों के लोग भाग चुके थे. घायल मदन यादव समेत अन्य लोगों को एमजीएम अस्पताल भेजा गया जहां उनका इलाज चल रहा है. कई लोगों के सिर फटे हैं जबकि कई लोगों के हाथ पैर भी टूटे हैं. पुलिस मामले की जांच कर रही है.




