
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत गौरी शंकर रोड निवासी अरबाज खान की पत्नी सालिया परवीन शनिवार की रात अपने घर पर मृत अवस्था में पाई गई थी. सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसका कोविड जांच कराया गया जिसमें महिला कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. सुरक्षा के बीच उसके शव का पोस्टमार्टम कराया गया. सालिया के साथ साथ उसके गर्भ में पल रहे आठ माह में बच्चे की भी मौत हो गई थी. इस मामले में मृतका के परिजनों ने जुगसलाई थाना में सालिया के पति अरबाज खान, ससुर अमजद खान, सास रूबी खान और दादी सास आजाद बेगम पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले में आरोपी पति अब भी फरार है. सालिया ने अरबाज से प्रेम विवाह किया था शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष रुपए की डिमांड करते थे. रुपए ना देने पर एक ऑटो की मांग करते थे इसको लेकर वे लोग सालिया को मारते पीटते थे. बीते गुरुवार को सालिया की गोद भराई के लिए उसे घर लाया गया था. जिसके बाद ससुराल पक्ष के लोग उसके घर आए और गाली गलौज करते हुए उसे अपने साथ ले गए. शनिवार की रात ससुराल पक्ष ने जानकारी दी कि घर पर गिर गई है. जिससे उसकी मौत हो गई है.
गर्भवती महिला के शव को दफनाने को लेकर कब्रिस्तान के बाहर हंगामा, कोरोना प्रोटोकॉल का कर रहे थे विरोध, प्रशासन द्वारा समझाने पर मामला हुआ शांत
जमशेदपुर के जुगसलाई थाना अंतर्गत गौरी शंकर रोड निवासी अरबाज खान की पत्नी सालिया परवीन का शव कोरोना जांच में पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन द्वारा शव को कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दफनाने के दौरान मृतका के परिजनों ने जमकर हंगामा किया. शव के पोस्टमार्टम के बाद से ही मृतका के परिजनों ने थाने का घेराव करना शुरू कर दिया था। उनका कहना था कि जब सालिया को कोरोना है तो फिर उसके परिजनों को कोरोना क्यूं नहीं है. परिजन आरोपी पति अरबाज खान और ससुराल पक्ष के लोगों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. इधर सुचना मिलने पर जुगसलाई पुलिस भी मौके पर पहुंची और परिजनों को समझा बुझा कर मामला शांत कराया, साथ ही आरोपियों कि जल्द गिरफ्तारी का भी आश्वासन भी दिया तब जाकर मामला शांत हुआ. इधर शव के पोस्टमार्टम के बाद से ही मृतका के परिजनों ने थाने का घेराव करना शुरू कर दिया था।







