
चाकुलिया : चाकुलिया थाना क्षेत्र के सोनाहातु पंचायत स्थित सोनाहातु गांव के स्कूल के पास खड़ी पिकअप वेन (जेएच 05 टीयू 8138) से मिस्त्रीपाड़ा निवासी बुढ़ा दास उर्फ जयदेव दास ने 29-30 अक्टूबर की रात दो टायर और रिंग की चोरी कर ली थी. खड़ी वेन से टायर और रिंग की चोरी होने के संबंध में वेन मालिक लखिन्द्र सिंह मुंडा ने मामला दर्ज कराया है. लखिन्द्र सिंह मुंडा के बयान पर कांड संख्या 62/20 धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दो टायर और दो रिंग बरामद कर लिया है.
[metaslider id=15963 cssclass=””]







