
डुमरिया : उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत ने मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत चयनित डुमरिया प्रखंड की कांटाशोल पंचायत का दौरा कर अब तक किये गए कार्यों की समीक्षा की. क्षेत्र भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त ने माइक्रो इकोनॉमिक जोन अंतर्गत कोल्ड स्टोरेज निर्माण कार्य का निरीक्षण किया. साथ ही आम बागवानी का भी निरीक्षण किया. क्षेत्र भ्रमण के दौरान उप विकास आयुक्त ने कार्य में प्रगति लाने के साथ-साथ सीजीएफ अंतर्गत अन्य योजना यथा कॉमन फैसिलिटी सेंटर एमईजेड के तहत पीडीएस सॉप, मैडीकल सॉप समेत अन्य का किर्यान्वयन हेतु कार्यकारी एजेंसी को निर्दश दिया.मौके पर मुखिया कांटा शोल पंचायत, प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी डुमरिया, परियोजना पदाधिकारी,रोजगार सेवक, कार्यकारी एजेंसी कला मंदिर के सहायक अभियंता समेत अन्य उपस्थित थे.














