
घाटशिला : उप विकास आयुक्त परमेश्वर भगत ने घाटशिला प्रखंड के धरम बहाल रुर्बन क्लस्टर का निरीक्षण किया. इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार एस अभिनव उपस्थित थे. निरीक्षण के क्रम में सबसे पहले चेंगजोरा गांव में कला मंदिर संस्था द्वारा बनाये जा रहै हेरिटेज विलेज का दौरा किया जिसमें पाया गया की 4 कॉटेज का वाल बनाया जा रहा है और 2 कॉटेज पर काम शुरू किया गया है,जिस पर उप विकास आयुक्त ने आदेश दिया कि कार्य में तेजी लाते हुए कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करे और साथ ही डोभा निर्माण के लिए कला मंदिर से लिखित पत्र कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा. (आगे की खबर नीचे पढ़ें)
इसके बाद उप विकास आयुक्त आईसीडीएस सेंटर देखने पहुंचे जहाँ रुर्बन मिशन अंतर्गत आईसीडीएस सेंटर का रीमोडलिंग का कार्य किया जा रहा है, इस क्रम में एजेंसी को आदेश दिया गया की काम को नवंबर तक में खत्म कर ले.इसके पश्चात सबर बस्ती में रुर्बन मिशन से बना पोल्ट्री शेड का भी निरीक्षण किया और वहां बने आवास का फ्लोर ठीक कराने का आदेश के साथ ही बोर्ड लगाने को भी कहा. तदुपरान्त रुर्बन मिशन अंतर्गत महलिदिह ग्राम में चल रही योजना फ्लोरीकल्चर का भी निरीक्षण किया जहां लाभुक पालु राम सोरेन को ज़मीन की उपयोगिता बढ़ाने के लिए इंटरक्रॉपिंग करने की सलाह भी दिया.इसके बाद कोल्ड स्टोरेज निर्माण के लिए जमीन और अनुमंडल हॉस्पिटल में रुर्बन मिशन अंतर्गत शुरु की गयी योजना का भी निरीक्षण किया. इस दौरान पीओ डीआरडीए, एपीई एनआरयूएम, आरडीसीई एनआरयूएम, बीपीओ मनरेगा, जेई 14 वें वित्त, टीआरसीएससी डॉ तापस पारीक, एजेंसी बीआर इंफोसर्वेशन के प्रतिनिधि समेत अन्य उपस्थित थे.














