
जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत काशीडीह दुर्गापूजा मैदान में शनिवार की शाम एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया. स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना साकची पुलिस को दी, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक की पहचान स्लैग रोड निवासी 40 वर्षीय राकेश यादव के रूप में की गई. पुलिस के मुताबिक उसकी मौत ठंड लगने से हुई है, हालांकि उसके शरीर में किसी तरह की निशान नहीं पाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार मृतक अत्यधिक शराब का सेवन करता था. नशे कि हालत में ही वह बीती रात मैदान में सो गया. रात को ठंड लगने से उसकी मौत हो गई. इधर, कपाली थाना अंतर्गत ब्रह्मानंद अस्पताल के पास से पुलिस ने शनिवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया, शव सड़ गल चुका था, उसपे कीड़े लग चुके थे, शव को देखकर ऐसा लग रहा था कि वह 3 4 दिनों से वहां पड़ा हुआ है. इधर स्थानीय लोगों ने शव मिलने की सूचना पुलिस को दी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।















