चाईबासा : छठ पर्व को लेकर हिंदुओ की धार्मिक भावनाओं को भड़काने और छठव्रती महिलाओं को ले कर फेसबुक पर भद्दी टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार सालन पूर्ति बंदगांव का रहने वाला है और चाईबासा में जिला निर्वाचन शाखा में कम्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है। उसने दो दिनों पूर्व फेसबुक पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसको ले कर हिन्दू जागरण मंच ने पुलिस में शिकायत की थी। सालन के खिलाफ मुफ्फसिल थाना में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है।
[metaslider id=15963 cssclass=””]







