
मानगो पुलिस ने छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ एक को किया गिरफतार
जमशेदपुर : जमशेदपुर की मांनगो पुलिस ने शुक्रवार को भी अपने थाना क्षेत्र में छापेमारी कर ब्राउन शुगर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस ने शुक्रवार को आजाद नगर रोड नंबर 2 में छापेमारी कर ब्राउन शुगर बरामद किया है. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आजादनगर में एक युवक ब्राउन शुगर बेच रहा है, सूचना पाकर मानगो की पुलिस ने जाल बिछाया और युवक को पकड़ लिया. छानबीन करने पर पुलिस ने उसके पास से लगभग 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया है. बाज़ार में इसकी कीमत लगभग 5000 रुपए बताई जा रही है. पुलिस संभवतः शनिवार को इसका खुलासा करेगी।
सलुन में चोरी कर रहा था युवक, दुकानदार ने पकड़कर कर दी पिटाई, पुलिस को सौंपा
जमशेदपुर जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत टैंक रोड स्थित एक सैलून में शुक्रवार रात चोरी करते हुए एक चोर को रंगे हाथों पकड़ा गया, स्थानीय लोगों ने चोर की दम भर पिटाई कर दी. पिटाई करने के बाद चोर को पुलिस को सौंप दिया गया. चोर का नाम मो वारिस है, वह धातकीडीह का रहने वाला है. मिली जानकारी के अनुसार वारिस ने एक हफ्ते पहले सैलून संचालक से संपर्क कर कहा था कि उसकी शादी होने वाली है इसलिए उसे फेशियल करवाना है.शुक्रवार को वह दुकान आया था. सैलून संचालक अपने काम में व्यस्त थे, इसी बीच उसने गल्ले में रखे रुपयों की चोरी कर ली और मौके से फरार होने की फिराक में था, दुकान में मौजूद एक युवक ने उसे पकड़ लिया. जांच करने पर उसके पास से रुपए पाए गए. इसी बीच दोनों में बकझक हुई. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने वारिस की पिटाई कर दी. फिलहाल उसे थाने में रखा गया है।













