
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र में चलती कार में अचानक से आग लग गयी. आग लगने की घटना से अफरा-तफरी मच गयी. बताया जाता है कि वह गाड़ी ग्रैंड आइ-10 बागबेड़ा की ओर से आ रहे थे. इसी बीच अचानक से आगे के बोनट से धुआं उठता हुआ नजर आने लगा. जब तक कार चालक समझते तब तक वे जुगसलाई के मेन रोड से होते हुए सीधे पेट्रोल पंप के आगे आ चुके थे. गाड़ी चालक ने किसी तरह गाड़ी को रोकी. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका. वहां के एक पटाखा दुकानदार ने फायर एक्सटींग्यूशर की मदद से आग पर काबू पाया, जिसके बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गयी.
आग पर काबू पाने के बाद उक्त गाड़ी को किसी तरह सडक से हटाया गया. इस दौरान जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. पुलिस की ओर से किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया गया है.















