
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत नामदा बस्ती निवासी विवेक पात्रो का अपहरण कर जम कर पिटाई कर दी और उसे बारीडीह के एक नाला के पास छोड़ कर भाग गए. विवेक घायल अवस्था में गोलमुरी थाना पहुंचा और पुलिस को आपबीती बताई. पुलिस ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. घटना के संबंध में विवेक ने बताया कि उसकी शादी 3 माह पहले हुई है, उसने प्रेम विवाह किया है. शादी के बाद से ही पत्नी का पूर्व प्रेमी रोहन उसे परेशान किया करता था. सोमवार को वह ग्वाला बस्ती स्थित मैदान में बैठा हुए था. अचानक से रोहन अपने साथ 3 4 युवक को कार में लेकर आया और उसे जबरन कार में बैठा लिया. उन लोगों ने कार में उसकी पिटाई कर दी और बारीडीह की ओर एक नाले के पास ले गए. वहां भी इट से मारकर घायल कर दिया.मारपीट करने के बाद सभी फरार हो गए. उन्होंने कार चालक की भी पिटाई कर दी. घटना के बाद वार चालक और विक्की गोलमुरी थाना पहुंचे और मामले की शिकायत की. कार चालक के मुताबिक एक रोहन ने कार बुक कर मंगाया था, उसने पैसे भी नहीं दिए.
आजादनगर में 80 साल में वृद्ध ने लगाई फांसी
जमशेदपुर
जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत मुर्दा मैदान के पास रहने वाले महबूब आलम(80) से सोमवार शाम को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. महबूब ने गमछे से पंखे के सहारे फांसी लगाई है. परिजनों को घटना की सूचना मिलने पर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए.घटना सोमवार शाम की है. इस संबंध ने आजादनगर थाना में परिजनों ने अस्वाभाविक मौत का मामले दर्ज करवाया है.







