
आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अंतर्गत राहर गोड़ा में बीते 14 नवंबर को दीपक सरदार की मौत तथा उनके चचेरे भाई कृष्ण सरदार से मारपीट करने मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. इस घटना में प्रयुक्त लोहे का सब्बल, झझरा, बांस का डंडा आदि सामान बरामद किया गया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए एसपी मोहम्मद अर्शी ने बताया कि 13 नवंबर को दीपक सरदार की मथुरा के साथ विवाद हुई थी, जिसके बाद बदला लेने की नीयत से दीपक सरदार और उसके चचेरे भाई से मारपीट की गई जिसमें दीपक की मौत हो गई थी.
ठगी का आरोपी पकडाया
सरायकेला जिला के कांड्रा थाना अंतर्गत ओएलएक्स एप्प के माध्यम से पुरानी स्कूटी खरीदने का झांसा देकर 74 हजार की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. आरोपी जगन्नाथ पात्रा को पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से पुलिस ने कई एटीएम एवं बैंक पासबुक बरामद किए हैं.

सरायकेला में मिली लाश से सनसनी
सरायकेला थाना अंतर्गत टिमनियां गांव के समीप मुख्य सड़क मार्ग के किनारे स्थित तालाब से सोमवार की सुबह एक युवक की नंग धड़ंग तैरती लाश मिलने से सनसनी फैल गयी. 5 घंटे बाद युवक की पहचान कालापाथर गांव निवासी 38 वर्षीय सुखराम सोय के रूप में की गई, बताया जाता है कि मृतक हर सोमवार को विभिन्न तालाबों से कमल का फूल तोड़कर सरायकेला बाजार में बेचकर रोजगार किया करता था. और पिछले सोमवार से ही वह अपने घर से गायब था. जिसकी तलाश परिजनों द्वारा अपने स्तर पर की जा रही थी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह टिमनियां गांव का एक युवक शौच करने के लिए तालाब के जंगल क्षेत्र वाले इलाके में गया. जहां भारी दुर्गंध के बाद खोजने पर उसने तालाब में युवक की तैरती हुई लाश देखकर ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. ग्रामीणों ने पहुंच कर तकरीबन 10:30 बजे मामले की जानकारी सरायकेला थाना को दी. जिसके बाद सूचना के साथ ही सरायकेला एसडीपीओ राकेश रंजन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. इस दौरान सरायकेला थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय की देखरेख में मृतक सुखराम के शव को पुलिस बल द्वारा तालाब से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. लाश करीब एक सप्ताह पुराने होने के कारण काफी सड़ने गलने की स्थिति में पहुंच चुका था. जिसे देखते हुए एसडीपीओ द्वारा तीन सदस्यीय टीम गठित कर उनकी देखरेख में पोस्टमार्टम कराए जाने के निर्देश दिए गए. मृतक के शरीर पर वस्त्र नहीं थे और अंडर पेंट से उसके दोनों पैर बंधे हुए पाए गए. जिसे देखकर हत्या की आशंका जताते हुए अन्यत्र कहीं हत्या कर लाश को तालाब मिलाकर फेंक दिए जाने की चर्चा स्थानीय ग्रामीणों द्वारा की जाती रही. वहीं पुलिस द्वारा पूरे मामले में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कार्रवाई की बात कहीं गई. चार गांवों टिमनियां, सोखाडीह, नवाडीह एवं चंद्रपुर में मिसिंग को लेकर पूछताछ की गई थी लाश मिलने के तकरीबन 5 घंटे बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर मृतक सुखराम के छोटे भाई डॉक्टर सोय ने मृतक की पहचान बरामद शर्ट को देखकर की. छोटे भाई ने बताया कि बीते सोमवार को ही सुखराम तालाबों से कमल फूल तोड़ कर बाजार में बेचने के लिए घर से नाश्ता करके प्रातः 8:00 निकला था. वापस नहीं लौटने पर अपने स्तर पर सुखराम की खोजबीन की जा रही थी. छोटे भाई ने कहा कि मृतक सुखराम या उसके परिवार की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, और ना ही सुखराम किसी भी प्रकार का नशा पान करता था. मृतक सुखराम के 5 वर्ष का एक बेटा और 2 वर्ष के एक बेटा है.






