
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह के जानीगोड़ा निवासी 66 वर्षीय प्यारी कश्यप के बैंक अकाउंट का फर्जी चेक बनाकर साइबर ठगों ने 9 लाख रुपए की ठगी कर ली. प्यारी कश्यप एक रिटायर्ड टीचर हैं. ये रुपए उनकी पूरी जिंदगी भर की कमाई थे. उनके खाते से ये रुपए 21 अक्टूबर को रांची के केनरा बैंक के रातू ब्रांच से चेक के माध्यम से निकाले गये हैं. उन्हे इसकी जानकारी होने पर उन्होंने साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है. (नीचे भी पढ़ें)

खाते में केवाईसी नहीं, फिर भी निकाल लिये गए रुपए
प्यारी कश्यप ने पुलिस को बताया कि उनका खाता साकची के एसबीआई में है. वह जब भी बैंक जाती हैं, तो बैंक कर्मियों के द्वारा बताया जाता है कि खाते में केवाईसी करवाना पड़ेगा. इसके बिना खाते से लेनदेन नहीं होगा. फिर उनके खाते से 9 लाख रुपए कैसे निकाल लिए गए, उन्होंने किसी बैंककर्मी की मिलीभगत का आरोप लगाया है. (नीचे भी पढ़ें)
चेक बुक पास में फिर भी सेम चेक नंबर से निकाल गए रुपए
प्यारी कश्यप के खाते से जिस चेक बुक नंबर से रुपए ट्रांसफर किए गए हैं, वो चेक व चेकबुक उनके पास में ही है. चेक के माध्यम से केनरा बैंक रातू ब्रांच से सुपर्णा हलदार के खाते में रुपये ट्रांसफर किये गये हैं.












