
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिस्टुपुर थाना अंतर्गत बिष्टुपुर बाज़ार में मंगलवार को पुलिस ने जुआ अड्डे में छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 2 निवासी इरफान अली, जुगसलाई निवासी इमरान खान और रनिकुदर निवासी राकेश सोनकर शामिल हैं. छापेमारी में पुलिस ने मौके से 59 हजार रूपए नकद, तास पत्ती और जुआ खेलाने का चार्ट बरामद किया है. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बिष्टुपुर बाजार में जुआ खेलाया जाता है, जिसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन कर छापेमारी की. इधर पुलिस को देखकर जुआ अड्डा में भगदड़ मच गई. पुलिस ने तीनों को बुधवार को जेल भेज दिया.












