
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 8 के पास बीते दिनों फायरिंग के मामले में आरोपी कांग्रेस नेता सोहेल खान और शहनवाज को पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के लिए 2 दिनों के रिमांड पर लिया था. शुक्रवार को रिमांड अवधि पूरी ही जाने पर शुक्रवार को दोनों का मेडिकल करवाकर वापस जेल भेज दिया गया. पूछताछ में पुलिस को पता चला कि हथियार शहनवाज लेकर आया था. हालांकि हथियार कहां से आया था ये पुलिस को नहीं पता चल पाया. बता दे की जवाहर नगर रोड नंबर आठ के पास हथियार चमकाने के दौरान गोली चली थी. इस घटना में साजिद के पंजडे में गोली लगी थी.












