
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिरसा नगर निवासी प्रियंका साहू से एक अज्ञात अपराधी ने चाकू का भय दिखाकर चेन लूट लिया. इस बीच प्रियंका और युवक के बीच झड़प भी हुई पर युवक भागने मे सफल रहा. इस मामले में प्रियंका ने बिरसा नगर थाना में मामला दर्ज कराया है. थाना प्रभारी राकेश झा ने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज की है. महिला ने पुलिस को बताया कि छिनतई करने वाला युवक पिछले 2 दिनों से घर के बाहर रेकी कर रहा था. उसने युवक को पहले भी देखा था. सुबह 6 बजे वह घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी. इसी बीच युवक उसके पास आया और चाकू दिखाकर चेन लूट लिया. इधर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जिसमे युवक छिनतई करते नजर आ रहा है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





