
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मशार करने का मामला प्रकाश में आया है. यहां 55 साल के एक शिक्षक ने अपनी 8 साल की छात्रा के साथ सेक्सुअल हरासमेंट (यौन शोषण) किया. मंगलवार को जब बच्ची ने अपने घर में रोते हुए यह बात बताई तो बस्तीवालों ने शिक्षक को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया. शिक्षक का नाम सुरेंद्र कुमार है, जो बर्मामाइंस बीपीएम स्कूल में पार्ट टाइम शिक्षक है. शिक्षक बर्मामाइंस भक्तिनगर के रहने वाले है जबकि लड़की बर्मामाइंस हरिजन बस्ती की रहने वाली है. टीचर ट्यूशन भी पढ़ाता है. वहीं बच्ची भी बीपीएम स्कूल की ही छात्रा है. वह शिक्षक के घर ट्यूशन लेने जाती है. बच्ची ने घरवालों को बताया कि सुरेंद्र उसके साथ सोमवार से गलत हरकतें कर रहा था. आज भी उसने गलत हरकत किया. वह रोते-रोते घर गई और परिजनों को गलत होने की जानकारी दी. इसके बाद लोगों ने उक्त शिक्षक की पहले तो पिटाई की, फिर पुलिस को सौंप दिया. बर्मामाइंस पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. थाना में भी लोगों की भीड़ लग गयी. लोग चाहते थे कि उक्त शिक्षक को सामूहिक सजा दी जाये. इसको लेकर थाना में हंगामा की स्थिति बनी हुई थी.












