
जमशेदपुर : जमशेदपुर आबकारी विभाग को एक बार फिर से बड़ी सफलता हाथ लगी है. जहां विभाग ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोटका थाना अंतर्गत लोआडीह गांव में छापेमारी की. जहां विभाग ने अवैध रूप से संचालित हो रहे चार भट्ठियों को ध्वस्त किया. साथ ही 25 हजार किलो अवैध जावा महुआ को नष्ट करते हुए 230 लीटर अवैध शराब जप्त किया है. उधर छापेमारी की सूचना मिलते ही तस्कर मौके से भागने में सफल रहे. आबकारी विभाग के अधिकारी संदीप कुमार नाग ने बताया, कि विभाग की ओर से या अभियान लगातार जारी रहेगा.
[metaslider id=15963 cssclass=””]




