
जमशेदपुर : जमशेदपुर में वाहनों को रोक कर छिनतई व लूट करने वाले गैंग के सरगना समेत सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में गैंग का सरगना समेत पांच युवक शामिल है. इधर पुलिस ने पकड़ाए अपराधियों की निशानदेही पर लूटी गए सोने की चेन को साकची के एक ज्वेलरी शॉप ऋद्धि-सिद्धि से बरामद किया है. पुलिस ने अपरधियों की निशानदेही पर एक सोने की चेन, एक अंगूठी और 9 मोबाइल फोन बरामद किया है. साथ ही घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली गई है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में गैंग का सरगना गोलपहाडी निवासी बंटी गुहा, जुगसलाई निवासी नियाज़ अहमद, अमनदीप सिंह, काशीडीह निवासी कुणाल दत्ता उर्फ खटिक, बसंत गोलचक्कर के पास रहने वाला विष्णु अग्रवाल और सोनार कौशिक रानपटा शामिल है. शुक्रवार को पुलिस ने सभी को जेल भेज दिया है. (नीचे भी पढ़ें)
7 जनवरी को टेल्को में घटना को दिया था अंजाम
इस मामले में सरगना बंटी ने नियाज़ के साथ मिलकर टेल्को यूनियन ऑफिस के पास वादी बृज बिहारी सिंह की कार को रोककर उन्हे धमकाया और उनसे 50 हजार रूपए की मांग की थी. रुपए नहीं होने की बात कहने पर दोनों ने बृज बिहारी के पास से सोने की चेन, अंगूठी और मोबाइल छीन ली थी. उसके बाद रुपयों के लिए दोनों ने बृज बिहारी को एटीएम से रुपए निकालने को कहा. यूनियन ऑफिस के पास से बाइक से आगे-आगे चल रहे थे, उनके पीछे से बृज बिहारी जा रहे थे. दोनों ने बृज बिहारी से तार कंपनी के पास पीएनबी के एटीएम से 15 हजार रूपए निकलवाए और वहां से फरार हो गए. बृज बिहारी ने अपनी मोबाइल के लोकेशन को चेक किया तो उनका लोकेशन साकची के काशीडीह में मिला. पुलिस ने छापेमारी कर बुधवार को सभी को काशीडीह से गिरफ्तार कर लिया था. (नीचे भी पढ़ें)
छापेमारी दल में ये थे शामिल
छापेमारी दल में टेल्को थाना प्रभारी अजय कुमार, एसआई महबा मिंज, एसआई प्रभात कुमार, एसआई अनुज कुमार, एएसआई ललन दास और आरक्षी कृष्णा रजक शामिल थे.













