
आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना पुलिस ने बीते 24 जनवरी 2020 को हुए बिल्डर रंजीत बेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी पवित्र बेज उर्फ रासु बेज को शुक्रवार को जमशेदपुर के घाटशिला रेलवे फाटक के समीप लालडीह स्थित एक किराए के मकान से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना के बाद से यह फरार चल रहा था. वैसे मामले से जुड़े अन्य अपराधकर्मियों को पूर्व में ही न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधकर्मी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है.













