
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना अंतर्गत 10 नंबर बस्ती निवासी निकू ने नशे की हालत में खुद पर कोरोसिन छिड़ककर आग लगा ली. इधर आग की लपटों में वह चिल्लाता हुआ इधर उधर भागने लगा. स्थानीय लोगो ने किसी तरह आग को बुझाया और उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर गए. परिजनों के मुताबिक निकु घर के बाहर नशा कर रहा था. अचानक से उसने खुद को आग लगा लिया. उसने ऐसा क्यों किया इस बारे में परिजन कुछ भी बताने से इंकार कर रहे है. (अगली खबर नीचे पढ़ें)
झड़प के बाद दो पक्षों में हुई लड़ाई, एक का सर फोड़ा
जमशेदपुर के एग्रिको मैदान के पास बुधवार की शाम दो ठेले वालों के बीच आपस में झड़प हो गई. झड़प इतनी बढ़ गई की एक ठेले वाले ने दूसरे पर कढ़ाई से हमला कर दिया. इस घटना में विनय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में विनय ने बताया की वह एग्रिको मैदान के पास ठेला लगता है. उसके बगल में ही रिशव नाम का व्यक्ति भी ठेला लगता है. उसने शाम को गली गलौज शुरू कर दिया. जब विनय ने इसका विरोध किया तो रिशव ने अपने साथियों के साथ उसपर हमला कर दिया.













