
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत नागाडीह में 18 मई 2017 को बच्चा चोर के अफवाह में भीड़ के हाथों मारे गए लोगों के मामले में चार साल बाद पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में माही सरदार उर्फ महीन सरदार और रवि भूमिज शामिल हैं. पुलिस दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)
विकास, गंगेश व गौतम की पीट-पीटकर कर दी थी हत्या
बच्चा चोर की अफवाह में जुगसलाई निवासी विकास शर्मा, गौतम वर्मा और गंगेश को पीट-पीटकर 18 मई 2017 को उनकी हत्या कर दी गयी थी. इस मामले में विकास और गौतम वर्मा की दादी को भी पीट कर घायल कर दिया गया था. बाद में उसकी भी मौत हो गई थी. हत्या के मामले में गांव के प्रधान जगत मार्डी समेत भगत मार्डी, सुभाष हांसदा, विभीषण सरदार, सूरज सरदार, माही सरदार, सन्नी सरदार ओर रवि भूमिज फरार चल रहे थे.












