
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत मस्जिद रोड स्थित आरएस रोड निवासी इजहार हसन की कार में रखे 1.70 लाख रुपए की चोरी कर ली गई. इसकी सूचना मिलने पर इजहार ने गोलमुरी थाना में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इजहार साकची के जामा मस्जिद के पास कपड़ों की दुकान चलाते है. उन्होंने पुलिस को बताया कि 26 मार्च को उन्होंने बैंक से 1.70 लाख रुपए निकाले थे. ये रुपए उन्होंने कोलकाता से सामान लाने के लिए निकले थे, जिसे उन्होंने अपने कार में रखा था. घर पहुंचने पर उन्होंने रुपए कार को कार में ही रख दिया और किसी काम से रांची निकल गए. उनका पूरा परिवार पहले से ही रांची में था. 28 की शाम को जब वापस आए तो देखा की कार के पीछे की कांच दरकी हुई है. जांच की तो पाया की कार में रखे रुपयों की चोरी कर ली गई है. इधर सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. गोलमुरी थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि कार का पीछे का शीशा दरका हुआ है पर तोड़ा नही गया है. इसके अलावा कार के दरवाजे को भी तोड़ा नही गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.





