
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत गोविंदपुर चौक के पास अटल योजना के बैनर तले स्थानीय लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को पोलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों में धनंजय सिंह, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार और सुनील पंडित शामिल है. पुलिस ने अरुण श्रीवास्तव, सुनील कुमार और धनंजय सिंह जेल भेज दिया है. सुनील पंडित को पुलिस मंगलवार को जेल भेजेगी. इनके खिलाफ गोविंदपुर थाने में फरवरी 2020 में ही मामला दर्ज करा दिया गया था. उनके खिलाफ न्यायालय से अरेस्ट वारंट भी जारी कर दिया गया था पर सभी फरार चल रहे थे. यह मामला थाना के एएसआई संतोष कुमार के पास जाने पर उन्होंने सभी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारी होनी बाकी है. बता दे कि अटल योजना के नाम पर भोले भाले ग्रामीणों को नौकरी दिलाने की बात कहकर रुपए ऐंठे जाते थे. संस्था द्वारा लाखों रुपए की ठगी की गई थी. 23 जनवरी 2020 को इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष ने थाने में हंगामा किया था. इस वक्त संस्था चलाने वालों में रुपए लौटाने की बात कही कर रूपया नही लौटाए. बाद में इसी मामले में 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. प्राथमिकी में संस्था के कर्मचारी अरुण श्रीवास्तव, संतोष यादव, सुनील पंडित, महेश गुप्ता, रवि चौहान, सुनील कुमार, सुरेंद्र गिरी, नंदलाल कुंभकार, धनंजय सिंह और राजू दुबे के भी नाम शामिल था.














