
जमशेदपुर : शुक्रवार को जमशेदपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने एक साथ 10 से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इन अपराधियों की निशानदेही में पुलिस ने भरी मात्रा में हथियार भी बरामद किया है. सूत्रों के अनुसार पकड़ाए गए अपराधियों में उलीडीह में फायरिंग करने वाले एजे आकाश, साजन मिश्रा, सिदगोड़ा में बबलू झा के हत्या का आरोपी बुद्धू सैनी के अलावा श्याम सिंह, टेका चौधरी, रंजीत, प्रदीप, कुणाल, अमर ठाकुर, रिंकु और अमरजीत पांडेय के अलावा अन्य शामिल है. हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. पुलिस इस मामले में कुछ भी बताने से इंकार कर रही है. संभवतः शनिवार को पुलिस मामले का खुलासा करेगी. मिली जानकारी के अनुसार सभी शहर में सनसनी फैलाने वाले थे. इनके निशाने में शहर के स्क्रैप कारोबारी और अन्य लोग शामिल थे. सभी शहर के अलग अलग इलाकों में छुपे बैठे थे. उलीडीह में फायरिंग के बाद पुलिस एजे आकाश और साजन की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी. पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सभी परसुडीह के गदडा में छुपे हुए है. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और सभी को एक एक कर गिरफ्तार करना शुरू किया. बबलू झा हत्याकांड और मोती चंद पर फायरिंग इसकी शुरुआत थी. पुलिस ने इन्हे गिरफ्तार कर इनके मनसूबों को नाकामयाब कर दिया. इसी पुलिस एक बड़ी सफलता के रूप में ले रही है.












