
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत गदडा निवासी भगत का शव बुधवार रात उन्हीं के घर पर कुएं में तैरता मिला. भगत बुधवार दोपहर से ही गायब थे. परिजन उनकी तलाश में आसपास भी गए पर वे नहीं मिले. रात को जब वे लोग कुएं में पानी भरने गए तो देखा की भगत का शव कुएं में तैर रहा है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालने के प्रयास में जुट गई. मिली जानकारी के अनुसार भगत को देखने में काफी दिक्कतें आती है उसे कम दिखाई देता है, दोपहर को अचानक घर से गायब हो गया था जिसके बाद से ही घर वाले परेशान थे.














