
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत दाईगुटू स्थित शिव मंदिर लाइन के दो दुकानों में इन दिनों नशीले पदार्थ बेटे जा रहे है. इस मामले में अधिवक्ता सौरव कुमार सिन्हा ने एसएसपी से लिखित शिकायत की है. उन्होंने शिकायत में बताया है कि शिव मंदिर लाइन में नरेंद्र सिंह द्वारा संचालित मोबाइल दुकान और संजय कुमार द्वारा संचालित किराना दुकान में नशीले पदार्थ की बिक्री धडल्ले से की जा रही है. इसी नशेड़ियों का मजमा लगा रहता है जिसमे अजादबस्ती के आसामाजिक तत्व के लोगों के जायदा शामिल होते है. कई बार बस्ती वालों ने माना भी किया, मानगो थाना में लिखित शिकायत भी की गई पर किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई. गुरुवार को कुछ नशेडी लोग मेरे उनके नानी घर के समीप खड़े हो कर नशा का सेवन कर रहे थे और घर की महिलाओ ने जब उन्हें वहा से हटने को बोला तो वे लोग गाली गलौज करने लगे. उन्होंने घर से बाहर निकलकर उनलोगों को वहां से जाने को कहा तो वे लोग उनसे भी उलझ गये और धक्का मुक्की करने लगे. आस पड़ोस के लोग जुटने के बाद वहां से भाग गए. उन्होंने एसएसपी से मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की मांग की है.





