
चाईबासा : गुरुवार को चक्रधरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर सोनुवा रोड स्थित पदमपुर पुल के पास से 92 गौवंशीय पशुओं का तस्करी कर ले जा रहे दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया। पकड़े गये व्यक्तियों से पशुओं के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजन जवाब नहीं दिया गया न ही पशुओं के संबंध में कोई वैध कागजात दिखाया गया। गौवंशीय पशुओं को तस्करी कर चोरी छुपे ले जाने के आरोप में उक्त दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्तों के अतिरिक्त इस काण्ड में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरूद्ध चक्रधरपुर थाना में सुसंगत धाराओं के अन्तर्गत मामला दर्ज अगली कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार दुर्गा चरण मोची , उम्र करीब 50 वर्ष . सुखराम चाकी उम्र करीब 40 वर्ष है तथा दोनों सोनुवा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताये जाते हैं।






