
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल स्थित मेडिसीन वार्ड के बाथरूम में एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान उलीडीह निवासी कैलाश पूर्ति (35) के रूप में की गयी है. कैलाश को सबसे पहले उसकी पत्नी गीता पूर्ति ने देखा और वार्ड में मौजूद लोगों को मामले की जानकारी दी. इधर जानकारी पाकर साकची पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई. मृतका की बहन जीवन पूर्ति ने बताया कि कैलाश गार्ड का काम करता था. उसे शौच करने की बीमारी थी. इसी कारण उसने काम भी छोड़ दिया था. पांच दिन पहले ही उसे इलाज के लिए एमजीएम में भर्ती कराया गया था. आज गीता ने फोन कर सूचना दी कि उसने फांसी लगा ली है. इधर पत्नी गीता ने बताया कि जीवन के जाने के बाद वह कैलाश को देख रही थी. कैलाश ने उसे साथ में बाथरूम चलने को कहा. काफी देर तक जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो पास ही मौजूद एक व्यक्ति की मदद से दरवाजा को तोड़ा. अंदर देखा, तो कैलाश ने गमछे के सहारे पाइप में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी.














