
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत बहागढ के पास दो पक्षों में मारपीट हो गई. इस मामले में पीड़ित रेलवे मेडिकल कॉलोनी निवासी करन मरांडी के बयान पर परसुडीह में मामला दर्ज कराया. करन ने खुदी हेंब्रम और राजू मुर्मू पर आरोप लगाया है. शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खुदी हेंब्रम को गिरफ्तार किया है. घटना सोमवार की है. इधर दूसरी घटना हुलूदबनी बनारसी टोला की है जहां काजल दास के भाई से श्यामल स्वर्णकार उर्फ लंबू ,राजू राव और अमित कुमार सिंह ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया. इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर तीनो आरोपियों को जेल भेज दिया है. घटना सोमवार देर रात की है.













