
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बागबेड़ा थाना अंतर्गत लाल बिल्डिंग के पास गुरुवार रात चाकूबाजी हुई. इस घटना में दो महिला और एक किशोर घायल हो गया. घटना के बाद घायल के परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर गए जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. घायलों मे प्रियंका देवी उनकी पड़ोसी शर्मिला देवी और 12 वर्षीय भूषण शामिल है. प्रियंका एक माह की गर्भवती है, उसके सिर पर गंभीर चोटें आई है जबकि शर्मिला के हाथ पर चोटें आई है. घटना के संबंध में शर्मिला ने बताया कि वो अटेंडर का काम करती है. काम से वापस आकर वो अपनी सहेली प्रियंका के साथ बैठी थी. इतने में पड़ोस के रहने वाली खुशबू और उसके परिवार वाले आए और उन पर शादी तोड़वाने का आरोप लगाने लगे. इसी बीच बकझक होने लगी तो घर से खुशबू की मां शांति, देवी, भाई विशाल और पिता ब्रह्मदेव पांडे पहुंचे. सभी के पास लाठी डंडा और चाकू था. सभी ने उन पर वार करना शुरू कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए. किसी तरह वे लोग बागबेड़ा थाना पहुंचे जहां से उन्हें इलाज के लिए भेजा गया.





