
जमशेदपुर : गांधीनगर दांगी समाज (शाखा मैदान) के निकट रहने वाले विनोद प्रसाद की पुत्री संगीता कुमारी का शुक्रवार को विवाह है. विनोद प्रसाद आर्थिक रूप से काफी कमजोर हैं. इसके मद्देनजर बागबेड़ा युवा जागरुक मंच के द्वारा कन्यादान के लिए सहयोग के रूप में नगद 1100 रुपये, साड़ी एवं श्रृंगार का पूरा सामान लड़की के मां को उपहार स्वरूप मंच के द्वारा प्रदान किया गया। यह कार्य मंच के अध्यक्ष संजीव ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ. संजीव ठाकुर ने कहा कि हमें बहुत गर्व है कि बागबेड़ा युवा जागरुक मंच को एक जरूरतंद परिवार व समाज की बेटी के विवाह में सहयोग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
[metaslider id=15963 cssclass=””]



