
जमशेदपुर : जमशेदपुर शहर से सटे जादूगोड़ा थाना के सब इंस्पेक्टर (दारोगा) आलोक कुमार को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एंटी करप्सन ब्यूरो-एसीबी) ने 7 हजार रुपये घूस के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया. उसको जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र स्थित खासमहल सदर अस्पताल से गिरफ्तार किया गया. आलोक कुमार 2018 बैच के सब इंस्पेक्टर है. करीब 3 साल पहले ही झारखंड पुलिस में नौकरी ज्वाइन की और 7 हजार रुपये के लिए उन्होंने अपने कैरियर को ही दावं पर रख दिया. दरअसल, घूस लेना परिपाटी सी बन गयी है तो वह समझ नहीं पा रहे थे कि आखिर वह भी पकड़े जा सकते थे. (पूरी खबर नीचे पढ़ें)

खैर, मामला यह था कि जमशेदपुर के टेल्को खड़ंगाझाड़ हनुमान मंदिर रोड निवासी हरजिंदरपाल सिंह की ओर से जादूगोड़ा थाना कांड संख्या 22/2021 दिनांक 4 मार्च 2021 को दर्ज किया गया था. हरजिंदरपाल सिंह और उनके पार्टनर चार्ली लाजरस द्वारा जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के बांधीडीह में ईंट भट्ठा का कार्य साथ मिलकर शुरू किया गया था, लेकिन पार्टनर चार्ली लाजरस द्वारा उक्त ईंट भट्ठा के लगे मसीन और कीमती पार्टस को बेच दिया गया. इसके बाद उसने एफआइआर दर्ज कराया. यह आरोप है कि सब इंस्पेक्टर आलोक कुमार को मामले का अनुसंधानकर्ता (आइओ) बनाया गया था, जो हरजिंदरपाल सिंह को ही डराया गया कि उसके पार्टनर चार्ली द्वारा कोर्ट कंप्लेन मुकदमा दायर किया गया है. इसमें उनका नाम भी डाल सकते है और केस से नाम निकाल भी सकते है. दारोगा आलोक कुमार ने इस मामले के सेटलमेंट के लिए 7 हजार रुपये घूस मांगी. आवेदक रिश्वत देना नहीं चाहते थे. इसके बाद वे एसीबी में केस किया. उसका सत्यापन किया गया तो सही पाया गया. इसके बाद उक्त दारोगा को परसुडीह स्थित सदर अस्पताल परिसर से वर्दी में ही घूस लेते हुए पकड़ लिया गया और अब जेल भेजने की तैयारी की ज जा रही है. पहले तो वर्दी का रौब दिखाकर पैसे वसूलने में लगा था, लेकिन जब पकड़ा गया तो एसीबी टीम से ही वह छोड़ने की याचना करने लगा.













