
जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने लॉकडाउन लागू कर दिया है. इससे ऑटो चालकों की मुसीबत बढ़ गयी है. उनकी मुसीबतों को देखते हुए युवा समाजसेवी सौरभ सिंह ने यह मांग की है कि झारखंड की हेमंत सोरेन की सरकार तत्काल 25 हजार रुपये प्रति ऑटो चालक को देने की माग की है. उन्होंने कहा कि ऑटो चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. उनकी परेशानियों को देखते हुए सरकार को तत्काल फैसला लेना चाहिए और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हरेक ऑटो चालकों को 25-25 हजार रुपये देने की घोषणा करें और पैसे तत्काल उपलब्ध कराये जाये ताकि टेम्पो चालकों की रोजी रोटी चल सके नहीं तो उनके समक्ष काफी परेशानी उत्पन्न हो जायेगी.












