
साकची में मारपीट का मामला दर्ज
साकची थाना अंतर्गत साकची बाजार में सीतारामडेरा उरांव बस्ती निवासी लक्ष्मी देवी ने कांके सिंह स्टॉल दुकान के संचालक गोलू सिंह पर मारपीट का आरोप लगाया है. लक्ष्मी ने इस मामले में साकची थाना में प्राथमिकी भी दर्ज कराई है. शिकायत के अनुसार घटना सोमवार शाम की है. शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बर्मामाइंस में पड़ोसी महिला के साथ छेड़छाड़ करने वाला गया जेल
बर्मामाइंस थाना अंतर्गत डिस्पेंसरी रोड निवासी सरस्वती कुमारी ने अपने पड़ोस में रहने वाले शंकर राव पर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने कार्रवाई कर शंकर राव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. शिकायत के अनुसार शंकर पड़ोस में ही रहता है. वह अक्सर नशे की हालत में छेड़खानी करता है. मंगलवार को मारपीट भी को जिससे तंग आकर महिला ने शिकायत की.
कदमा में आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल
कदमा थाना क्षेत्र में 13 अप्रैल को रमेश द्वारा सुसाइड नोट लिखकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मकान मालिक पिनाकी रंजन घोष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस मामले में मृतक के भाई द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. बता दे कि पिनाकी रंजन द्वारा अपने किरायेदार रमेश को लॉक डाउन के दौरान किराए के लिए परेशान किया जाता था. तंग आकर उसने सुसाइड नोट लिख आत्महत्या कर ली थी.













