
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत कुम्हार पाड़ा के पास गीता देवी से पर्स की छिनतई करने के मामले में पुलिस ने पूर्व में आलोक तिवारी और अमर नायक को जेल भेज दिया था. इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने इन दोनो से चोरी का मोबाइल खरीदने वाले न्यू बाराद्वारी कोयला टाल निवासी मो शाहरुख को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इसके पास से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद किया है. अब पुलिस को चोरी किए गए मोबाइल का लॉक तोड़ने वाले की तलाश है. बता दें कि 22 मई को गीता देवी से स्कूटी सवार आलोक और अमर ने पर्स की छिनतई कर ली थी. घटना के बाद महिला ने थाने में शिकायत कि थी. शिकायत मिलते ही पुलिस ने अमर और आलोक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली गई थी.







