
बहरागोड़ा : जमशेदपुर के ग्रामीण इलाके बहरागोड़ा के बड़शोल थाना क्षेत्र के खंडामौदा पंचायत के जामबनी गांव निवासी शक्ति मन्ना (84) की गुरुवार देर रात घर में ही जिंदा जलने से मौत हो गई है. घटना की सूचना पाकर बड़शोल थाना प्रभारी ज्योति राजबाड़ गांव पहुंचकर अवशेष को कब्जे में कर मामले की जांच कर रहे है. मिली जानकारी के अनुसार शक्ति मन्ना अपने छोटे भाई बिमल मन्ना के घर से खाने के लिए रोटी लेकर रात में घर लौटा था. वह खाना खाने के बाद घर का दरवाजा अंदर से बंद कर सो गया. किसी तरह बिछावन में आग लगने से वह घर के अंदर ही जिंदा जलकर उसकी मौत हो गई है. घटनास्थल से प्रतीत होता है कि बुजुर्ग ने घर के अंदर ढिबरी या मोमबत्ती जलाकर रखा होगा, जिससे उसकी बिछावन में किसी तरह आग लग गई और वह जिंदा जल गया. मृतक के छोटे भाई को घटना की सूचना शुक्रवार सुबह मिली तो आकर देखा कि शक्ति मन्ना की जलने से मौत हो चुकी है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. पुलिस अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. इस घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है. पुलिस हालात की जांच की जा रही है. कैसे बंद घर में वह जला और कैसे अन्य कोई इलाके में आग नहीं लगी सिर्फ बिछावन में ही आग लगी, यह भी जांच का विषय है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि कोई सूत्र मिल सके. आसपास के लोगों को भी इसकी भनक क्यों और कैसे नहीं लगी, इसकी भी जांच पुलिस कर रही है. पुलिस ने बताया है कि मृतक के छोटे भाई विमल मन्ना ने पुलिस को बताया है कि बड़े भाई शक्ति मन्ना तीन साल से अपने घर में अकेले रह रहे थे. पिछले साल ही उनकी पत्नी की मौत हुई थी. इसके बाद जमशेदपुर में अपना मकान बेचकर वह वहां 3 साल से इसी कमरे में अकेले रह रहे थे. वैसे विमल मन्ना ने बताया कि मृतक शक्ति मन्ना जमशेदपुर के कदमा भाटिया बस्ती निवासी पुष्पा देवी को जो घर बेचे थे, उनसे दो लाख रुपये अभी भी बाकि है. वे पैसा नहीं देने पर कदमा थाना में लिखित शिकायत किये थे और विवाद चल रहा था.







